छत्तीसगढ़ : जिले में तीन दिनों के लिए मास-मटन के विक्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 10 सितम्बर गणेश चतुर्थी, 11 सितम्बर पर्युषण पर्व, और 13 सितम्बर क्षमावाणी दिवस, तीन दिनों के लिए मास-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।निगमायुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा द्वारा आदेश जारी किया गया। 3 दिनों शुक्रवार,शनिवार और सोमवार को पशुवध गृह और समस्त मांस - मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने कहा गया है।निगमायुक्त ने कहा है किसी भी दुकान में मास विक्रय करते पकड़े जाने पर मांस जब्त और जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक,सफाई दरोगा एवं अमला मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन करेंगे।




