CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: सोने-चांदी के व्यापारी से मारपीट कर जेवरातों की लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

 छत्तीसगढ़: सोने-चांदी के व्यापारी से मारपीट कर जेवरातों की लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक के जेवरात बरामद
Share

खरसिया। सोने-चांदी के व्यापारी सक्ती निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी (50 वर्ष) से मारपीट कर जेवरातों की लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने व्यापारी से लूट की सारी सम्पत्ति भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार हटरी चौक सक्ती निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी की सक्ती में ज्वेलर्स की दुकान है, वे आसपास के गांव में लगने वाले हाट बजार में भी दुकान लगाया करते थे।

1 अक्टूबर को पूर्व की भांति राजेन्द्र सोनी ग्राम बेहरचुंआ बाजार दुकान लगाने सोने चांदी के जेवरात करीब 4.5– 5Kg कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार तथा अन्य सामान फैंसी पायल घुंघरू, पीतल के सामान करीब साढ़े 4 लाख का लेकर अपने मोटर सायकल में गये थे। बाजार के बाद शाम करीब 06-06:30 बजे के आसपास घर लौटते समय ग्राम साजापाली रोड़ पुल के आगे अज्ञात आरोपियों द्वारा राजेन्द्र सोनी से मारपीट कर सोने, चांदी के जेवरात, बहीखाता व अन्य फैंसी जेवरात को लूटकर भाग गये। 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया, थाना प्रभारी खरसिया, चौकी प्रभारी खरसिया मौके पर पहुंचे। आहत राजेन्द्र सोनी को खरसिया सिविल अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद मेट्रो हास्पीटल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। रात में ही एडिशनल एसपी लखन पटले के साथ पुलिस टीम मेट्रो हॉस्पीटल पहुंचकर आहत के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आहत के परिजनों से पूछताछ घटना की विस्तृत जानकारी ली। 

एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में जांच जुटी पुलिस टीमें घटनास्थल के आसपास के गांवों में पूछताछ प्रारंभ किया गया, पुलिस टीम के साथ डॉग हैंडलर तथा पुलिस डॉग रूबी भी साथ थी। घटनास्थल के समीप ग्राम साजापाली के संदिग्धों का तलब कर पूछताछ किया जा रहा था कि पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा ग्राम साजापाली के नागेश्वर गबेल को वारदात में शामिल होने का संदेह जताते हुए बेहरचुंआ बाजार आसपास देखना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही नागेश्वर गबेल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी भरत श्रीवास निवासी कसाईपाली एवं प्रकाश बरेठ निवासी साजापाली के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया गया। पुलिस डॉग रूबी भी नागेश्वर गबेल तक पहुंची थी। पुलिस की टीम अन्य दो आरोपियों की धरपकड़ के लिये उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे करीब एक माह से लूट की योजना बनाकर व्यापारी राजेन्द्र सोनी पर निगाह रखे हुये थे। आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे जानते थे कि प्रत्येक शुक्रवार को राजेन्द्र सोनी बेहरचुंआ बाजार में दुकान लगाने आते हैं। ये 29 सितंबर को भी लूटपाट की ताक में थे पर सफल नहीं हुये जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से 1 अक्टूबर मारपीट कर जेवरात वाले बैग को लूटपाट कर भाग गये। आरोपियों की निंशादेही पर तीनों आरोपियों से लूट के सारे जेवरातों की बरामदगी की गई है तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, दो डंडा व कुल्हाड़ी की जप्ती की गई है। घटना के संबंध में आहत के छोटे भाई मनोज कुमार सोनी के रिपोर्ट पर 3 अक्टूबर को थाना खरसिया में अप.क्र. 606/2021 धारा 397 IPC दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी (1) नागेश्वर गबेल पिता धरमदयाल गबेल उम्र 24 वर्ष साकिन साजापाली (2) भरत श्रीवास पिता भगत श्रीवास उम्र 30 वर्ष साकिन कसाईपाली चौकी जोबी थाना खरसिया (3) प्रकाश कुमार बरेठ पिता रूप साय बरेठ उम्र 22 वर्ष साकिन साजापाली चौकी जोबी थाना खरसिया।

एसपी अभिषेक मीना के कुशल मार्गदर्शन एवं एएसपी लखन पटले के निर्देशन पर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूट की सम्पत्ति बरामदगी में एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व वाली टीम में शामिल थाना प्रभारी खरसिया, चौकी प्रभारी खरसिया, चौकी प्रभारी जोबी तथा प्रधान आरक्षक जयराम सिदार, आरक्षक प्रदीप तिवारी, मुकेश यादव, गोविंद बनर्जी, योगेश कुर्रे, मुकेश कश्यप, सनत कंवर की सराहनीय भूमिका रही है।
 


Share

Leave a Reply