CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: बम विस्फोट में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़: बम विस्फोट में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार
Share

नारायणपुर। जिले के धौडाई थाना अंर्तगत ग्राम कन्हारगांव कैम्प से डीआरजी की टीम टेमरूगांव की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। डीआरजी टीम टेमरूगांव में दबिश देकर तीन नक्सली मन्दर उर्फ मन्धर कोर्राम पिता जगनू राम उम्र 48 टेमरूगांव जनताना सरकार सदस्य एवं कृषि विभाग का अध्यक्ष, मनबोध कोर्राम पिता सोनारू उम्र 36 टेमरूगांव मिलिशिया सदस्य, मानू राम सलाम पिता गड़वा राम उम्र 34 टेमरूगांव मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। धौडाई थाना में कार्यवाही के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 

गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा 23 मार्च को ग्राम बकिनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर क्षति पहुचाने की घटना शामिल रहे है। इस घटना में 05 जवान शहीद होने के साथ ही 22 जवान घायल हुए थे। 


Share

Leave a Reply