छत्तीसगढ़ : पार्सल बोगी में मिली अज्ञात युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रेलवे कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में एक युवक लाश मिली है। युवक की लाश फांसी पर लटका मिली है। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह रेलवे स्टेशन में आने के बाद कोचिंग डिपो में साफ-सफाई के लिए खड़ी की थी। जब रेलवे कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए गए तो पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी दिखी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। फंदे से मृतक का शव उतारकर मरच्यूरी में रखा गया है।




