BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, ‘नीला ड्रम’ जैसा कांड करने की दी धमकी

छत्तीसगढ़: पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, ‘नीला ड्रम’ जैसा कांड करने की दी धमकी
Share

 कोरबा - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। विरोध करने पर उसने पति को जान से मारने और चर्चित नीला ड्रम कांड जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी तक दे डाली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

सात साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

संजय जांगड़े (26), जो SECL की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है, ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। दोनों के दो छोटे बच्चे एक बेटा (6 वर्ष) और बेटी (4 वर्ष) हैं। कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार बदलने लगा, जिससे संजय को शक हुआ।

कॉल डिटेल्स से प्रेम संबंध का खुलासा

संजय ने जब पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तो पता चला कि उसका अफेयर सूरज महतो नाम के युवक से चल रहा है, जो मूलतः बिहार का निवासी है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

नीले ड्रम हत्याकांड की धमकी

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने चेतावनी दी कि यदि उसे रोका गया तो वह पति और बच्चों को जान से मार देगी। उसने उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड का हवाला देते हुए वही दोहराने की धमकी दी, जिसमें एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव को ड्रम में छुपा दिया था।

संजय ने 1 से 3 अप्रैल तक रुखसाना को समझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन आखिरकार 6 जून को वह खुद मानिकपुर चौकी पहुंची और प्रेमी सूरज के साथ रहने का ऐलान कर बच्चों को पीछे छोड़ दिया। मां के इस फैसले से बच्चों को गहरा मानसिक आघात लगा है। संजय ने कहा, बच्चों की हालत देखकर दिल फट जाता है। मैं यही कहना चाहूंगा कि लव मैरिज मत करना, बहुत महंगी पड़ सकती है।



Share

Leave a Reply