CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: महिलाओं-बच्चों की सहायता के लिए 378 थानों में महिला डेस्क

 छत्तीसगढ़: महिलाओं-बच्चों की सहायता के लिए 378 थानों में महिला डेस्क
Share

रायपुर। राज्य सरकार के गृह विभाग ने महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों के संदर्भ में पुलिस सहायता के लिए राज्य के 378 थानों में महिला डेस्क बनाया है, जहां पीडि़त महिला एवं बच्चे महिला पुलिस अधिकारियों को अपने ऊपर घटित घटनाओं की शिकायत बेझिझक दर्ज करा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एव बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों की सारभूत विवेचना तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर न्यायालय से दंडित कराने के उद्देश्य से राज्य के छह जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ में इनवेस्टीगेटिव युनिट फार क्राईम अगेन्स्ट वुमेन (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) संचालित है। 

अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक के अधीन पारिवारिक सहायता केन्द्र भी संचालित है। यहां पारिवारिक कला, घरेलू हिंसा के कारण पति-पत्नी एवं परिजनों के बीच मनमुटाव के कारण होने वाले बिखराव को रोकने तथा मतभेदों को दूर करने के लिए काउंसलिंग के जरिए विवाद सुलझाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। पारिवारिक सलाह केन्द्रों में महिला चिकित्सक, समाज सेवी एवं अधिवक्ता काउंसलर उपस्थित रहते हैं। राज्य के चार जिलों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग तथा सरगुजा में महिला थाना भी संचालित है। कार्यस्थलों पर महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सभी जिला एवं संभाग तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर आंतरिक शिकायत समिति का भी गठन किया गया है।


Share

Leave a Reply