CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हत्या मामले में छत्तीसगढ़ी गायक गिरफ्तार, शराब के नशे में दोस्त को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

हत्या मामले में छत्तीसगढ़ी गायक गिरफ्तार, शराब के नशे में दोस्त को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन पुल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला युवक लोक गायक का क्राइम पार्टनर था और चोरी के आरोप में जेल जाने के बदले अपना हिस्सा मांग रहा था। वहीं इस मामले में अभी तक हत्या में शामिल गोफेलाल का साथी फरार है। यह मामला मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार गोफेलाल

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 21 जुलाई की सुबह 7 बजे धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास NH-130A पर घायल युवक के पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर, आंख, नाक, जबड़े और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त 22 जुलाई को बेमेतरा के नवागढ़, हरिहरपुर निवासी राज कुमार पात्रे (33) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

गोफेलाल ने पुलिस को बताया कि राजकुमार पात्रे ने चोरी का इल्जाम अपने ऊपर ले लिया था और जेल चला गया। इसके बदले में उसने राजकुमार को बाइक और कुछ रुपए देने का वादा किया था। जेल से छूटने के बाद गोफेलाल से राजकुमार बाइक और रुपए की डिमांड करने लगा। जिसपर पहले तो गोफेलाल टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद भी राजकुमार के बार-बार दबाव बनाने पर तंग आकर 20 जुलाई को गोफेलाल ने उसकी हत्या की साजिश रची और इसमें अपने एक साथी मनीष अनंत को भी शामिल किया।

 


Share

Leave a Reply