CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की आय प्रभावित नहीं

 कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की आय प्रभावित नहीं
Share

रायपुर। देश में विश्वव्यापारी कोरोना महामारी के प्रभाव से छत्तीसगढ़ अछूता नहीं रहा। इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ में कृषि और सेवा क्षेत्र प्रभावित नहीं हो सका। इस बात की पुष्टि एक मार्च 2021 को बजट प्रस्तुत होने से पहले आये आर्थिक सर्वेक्षण में हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर्थिक सर्वेक्षण के प्रमुख बिन्दुओं को मीडिया से साझा किया है।
 
 
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वृद्धि दर से तुलनात्मक रुप से हमारा प्रदर्शन बेहतर रहना अनुमानित है। वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी एवं लाकडाऊन होने के बावजूद भी कृषि एवं सेवा क्षेत्र में वृद्धि का सकारात्मक रुझान है। जो कि शासन की नीतियों एवं नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना के प्रभाव को दिखाता है।
 
 
छत्तीसगढ़ राज्य का जीएसडीपी (प्रचलित भाव पर) वर्ष 2020-21 में 3 लाख 50 हजार 270 करोड़ अनुमानित है। वर्ष 2019-20 में जीएसडीपी 3 लाख 44 हजार 955 करोड़ था। इस वर्ष जीएसडीपी (प्रचलित भाव पर) विकास दर 1.54 प्रतिशत होना अनुमानित है।


Share

Leave a Reply