BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्य कार्यपालन अधिकारी का फेसबुक आईडी को हैक कर ठगी का प्रयास, पढ़ें पूरी खबर

मुख्य कार्यपालन अधिकारी का फेसबुक आईडी को हैक कर ठगी का प्रयास, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरबा | हाईटेक हो चुके वर्तमान समय में ठग गिरोह भी अब हाईटेक पैंतरे इस्तेमाल करने में लगे हैं जहाँ आपको किसी अधिकारी या नेता के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर या हैक कर मदद के बहाने लंबा चुना लगा सकते है। अगर आपके पास भी ऐसा कुछ रिक्वेस्ट आता है तब सोच समझकर तथा पुष्टि कर फैसला लेंवें। क्योंकि इन दिनों पाली जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पुराने फेसबुक आईडी पर कुछ ऐसा ही मैसेज आ रहा है, जिसे हैक कर ठग द्वारा मदद के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पाली जनपद कार्यालय में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहितराम कैवर्त के नाम पर बनी पुरानी फेसबुक आई डी का इस्तेमाल करते हुए ठग द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट के माध्यम से मैसेज कर और अपनी मजबूरी बता मदद के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है तथा जिन्होंने उसे सीईओ समझकर उसके रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया मैसेज में उनसे बात करते हुए अपना बैंक अकाउंट भी मैसेंजर के जरिये भेजा जा रहा है। एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा फेसबुक पर मदद स्वरूप इस प्रकार पैसे मांगे जाने की बात कुछ जागरूक लोगों के गले नही उतरी और जांच उपरांत ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। जनपद सीईओ एमआर कैवर्त द्वारा बीते 29 मई को लिखित शिकायत पाली पुलिस में की गई है। जनपद पंचायत के गलियारे में मामले को लेकर हलचल मचा हुआ है। एक बात सोचनीय है कि आखिर ऐसा कौन ठग है जिसने ठगी के लिए प्रशासनिक अधिकारी के नाम का बेखौफ  होकर इस्तेमाल किया हैं जो बेहद गंभीर एवं पुलिस जांच का विषय है। 

 

 


Share

Leave a Reply