मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज लेंगे विधायक दल की बैठक
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आज शाम 5 बजे विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कांग्रेस विधायल दल की बैठक लेंगे। इस बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए कृषि बिल के विरोध को लेकर नई रणनीति बनाये जाने की संभावना है। बैठक में किसान सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर
ज्ञात हो कि कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसी राजभवन तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुके है। प्रदेश कांगे्रस ने इस बिल को काला कानून बताया है। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने इस बिल को राज्य में लागू नहीं किए जाने की वकालत की है।




