मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई भाजपा
रायपुर | प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भाजपा पर हिंदुओं के पक्ष में कुछ नही करने पर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदेश में राम मंदिर के नाम पर चल रही राजनीति को लेकर सवाल उठाए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा हमारी पार्टी राम की सबसे बड़ी समर्थक है, लेकिन भाजपा राम के नाम पर सिर्फ हिंदू वोट लेती रही है। और सत्ता में आने के बाद हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई एक ऐसी योजना नहीं है जो भाजपा हिंदुओं के लिए लाई हो यह पार्टी राम और हिंदू के नाम पर सिर्फ वोट इकट्ठा करती है।




