बच्चे की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री बघेल ने रायगढ़ पुलिस को दी बधाई, की तारीफ़
रायपुर । तत्पर कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस के हर कोई तारीफ़ कर रहा है। 7 घंटे के अंदर अपहृत बच्चे की सकुशल घर वापसी और 3 आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी से रायगढ़ पुलिस की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी टीम की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और उन्हें इसी तरह अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा- `सक्रियता और शीघ्र कार्रवाई नवा छत्तीसगढ़ सरकार का सार है। बहुत अच्छा किया टीम, कीप इट अप।`




