CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : मुख्यमंत्री बघेल ने जताई नाराजगी, आईजी और एसपी को दिए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

 छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : मुख्यमंत्री बघेल ने जताई नाराजगी, आईजी और एसपी को दिए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में ट्रिपल मर्डर हुआ है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है. हत्या की जानकारी मिलते ही सीएम लाॅ एंड आर्डर की स्थिति को देख भड़क उठे. उन्होंने सरगुजा आईजी और एसपी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने एसीएस होम सुब्रत साहू और इंटेलीजेंस चीफ डाक्टर आनंद छाबड़ा के साथ समीक्षा की है.

दरअसल उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. मृतकों में चन्द्रिका सिरदार (10 वर्ष), उसकी मां कलावती (27 वर्ष) और मेघु राम (50 वर्ष) शामिल है. क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कामले घटनास्थल पर पहुंच पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. घटना के संदर्भ में प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश या चोरी की वारदात के दौरान अंजाम देना प्रतीत होना बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा के चट्टीपारा में गुरुवार की सुबह जब लोग उठे, तो नाबालिग चंद्रिका का शव खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला. उससे कुछ कदम की दूरी पर 50 वर्षीय वृद्ध का शव भी रक्तरंजित अवस्था में घर के बाहर पड़ा शव मिला. घर के अंदर 27 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कलावती के पति भजन ने 2-3 वर्ष पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी. तबसे उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव में रहकर जीवनयापन कर रहे थी. मेघु के 3 पुत्र और हैं. जिसमें बनारसी, पीला और बिशुन जो एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहते हैं. हत्या की वजह क्या है, अभी साफ नहीं है. पुलिस की टीम दल बल सहित मौके पर उपस्थित होकर ट्रिपल मर्डर की बारीकी से जांच में जुटे हुए हैं. ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.
 


Share

Leave a Reply