झीरम घाटी काण्ड को हुए 8 साल पुरे, शहीद नेताओं को मुख्यमंत्री बघेल ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने एक सन्देश में कहा - 25 मई, 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में नक्सलवादियों के हमले में विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा स्रहित अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। नक्स्ललवादी हिंसा के लंबे दौर में समय-समय पर नागरिकों सहित कर्त्तव्य निभाने वाले सुरक्षाकर्मियों ने भी सर्वोच्च त्याग किया है।
हमने संकल्प लिया है कि इनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। शांति, विश्वास, सुरक्षा और विकास के मूल मंत्र से छत्तीसगढ़ में खुशहाली का स्थाई वास सुनिश्चित करेंगे। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।




