CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री बघेल ने भिलाई, दुर्ग व चरौदा में 114.42 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री बघेल ने भिलाई, दुर्ग व चरौदा में 114.42 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में 114.42 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण किया। 


मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया, इसका निर्माण 56 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है। श्री बघेल ने नगर निगम भिलाई में 18.64 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन तथा 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग मद से 19.38 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। 


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। वनमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र कुमार तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।


राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, क्षेत्र के विधायक एवं  निगम के महापौर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कलेक्टर दुर्ग डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कार्यक्रम में विकास कार्यों के संबंध में संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।



Share

Leave a Reply