मुख्यमंत्री बघेल ने बंगाल दौरे पर जाने से पहले भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात....
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पश्चिम बंगाल दौरे पर रवाना होने से पहले भाजपा पर जमकर निशाना लगाया। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा फसाद शुरू कर दिया, जब आ जाएंगे तब क्या होगा?
पढ़ें : इस आतंकी संगठन ने ली अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, मांगी फिरौती
उन्होंने कल पेश होने वाले बजट पर कहा- ज्यादा समय बचा नहीं बस 20-22 घंटे का इंतजार कीजिए। वहीं नगरनार संयंत्र खरीदने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है,नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बोले- ‘दुनिया में हिंदुस्तान का जो बोलबाला हैं वो कांग्रेस की नीतियों के कारण है, मैं समझता हूं कि जब वह कर लिया है तो नगरनार स्टील प्लांट भी चला कर हम बता देंगे।’
उन्होंने रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की एक पैवेलियन सचिन तेंदुलकर के नाम पर करने की मांग पर कहा- ‘सचिन के नाम पर पैवेलियन हो इस पर विचार करते हैं।’
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : शादी करने से इंकार करने पर युवती का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, पढ़ें पूरी खबर
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह द्वारा कल पेश होने वाले बजट के ज़ीरो बजट होने की सम्भावना संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- ‘केंद्र का बजट हमने देख लिया सब माइनस में है। विधानसभा में सारे आंकड़े हमने रखे हैं। केंद्र और राज्य के आंकड़े देख लीजिए। जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ कभी पहले और कभी दूसरे स्थान पर रहा है.. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल भी जीएसटी अधिक रही है।’
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मरीज़, कैबिनेट सचिव ने किया अलर्ट
मुख्यमंत्री बघेल कोलक़त्ता में लेफ़्ट-कांग्रेस की संयुक्त रैली में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बंगाल में टीएमसी और भाजपा लड़ रही हैं। बंगाल में तीसरा विकल्प कांग्रेस-लेफ़्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले दंगा करा रही है । असम में भाजपा से क्षेत्रीय पार्टियों ने नाता तोड़ दिया है जिसके बाद अब असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि रैली में सीएम भूपेश बघेल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।




