CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री बघेल आज कोरिया और जशपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल आज कोरिया और जशपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर और जशपुर जिले के विकासखण्ड कुनकुरी के मयाली गांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्र्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे और वहां कोरिया कुमार चौक में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कुमार साहब) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बघेल इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद 12.50 बजे कोरिया पैलेस ग्राउण्ड में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कोरिया कुमार) की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।

मड-हाउस कैक्टस गार्डन का अवलोकन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे बैकुंठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर कैम्प के हेलीपेड पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे ग्राम मयाली में युवा महोत्सव 2023 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां मड-हाउस कैक्टस गार्डन का अवलोकन करेंगे और मधेश्वर महादेव ऐतिहासिक सलामी गुफा में दर्शन करेंगे।  बघेल इस मौके पर आयोजित किसान मेला में विभागीय स्टालों को अवलोकन करने के बाद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।



Share

Leave a Reply