मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, की ये मांगे...
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को जानकारी दी है कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को नि:शुल्क वैक्सीन दी जाएगी।
भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से 4 जानकारी मांगी है, उन्होंने लिखा है कि निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए यह जानकारी राज्य सरकार के पास होना आवश्यक है। पत्र के माध्यम से भूपेश बघेल ने भारत सरकार की ओर से प्रदान किये जाने वाले वैक्सीन के डोज की जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री ने सीरम इंस्ट्यूट और भारत बायोटेक की ओर से माहवार राज्य को उपलब्ध कराई जाने वाली वैक्सीन अनुमानित संख्या और दर की जानकारी भी मांगी है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार से वैक्सीन की समान दरें ली जाये। इसका तर्क देते हुए भूपेश बघेल ने कहा. केंद्र और राज्य सरकार के आय का जरिया नागरिकों से मिलने वाला कर ही है, और भारत बायोटेक ने केंद्र सरकार के सहयोग से वैक्सीन विकसित की है, इसलिए भारत बायोटेक द्वारा वैक्सीन की कीमत सीरम से कम होनी चाहिए।




