CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ पहुंचे बनारस

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ पहुंचे बनारस
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। श्री बघेल आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली से रवाना होकर बनारस वाराणसी पहुंचे। वे यहां किसान न्याय रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल वाराणसी जाने के लिए शनिवार देर शाम को ही रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। रात्रि दिल्ली में विश्राम करने के बाद श्री बघेल आज प्रियंका वाड्रा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ बनारस वाराणसी के लिए निकल पड़े। वे यहां किसान न्याय रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनारस पहुंचने पर श्री बघेल ने प्रियंका वाड्रा के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना भी की। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायपुर से रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा था कि बनारस में आज होने वाली किसान न्याय रैली के लिए उन्हें पार्टी आलाकमान की ओर से आमंत्रण प्राप्त हुआ था, जिसके लिए वे पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा व अन्य नेताओं के साथ रविवार को बनारस पहुुंचेंगे। 
 


Share

Leave a Reply