मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम के महापौर और निगम आयुक्त की वर्चुअल बैठक में महापौर निधि और पार्षद निधि को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था में खर्च करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाहर से आने वाले श्रमिको एवम लोगों की कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था के निर्देश दिये। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एवम राज्य के सीमावर्ती चेक पोस्ट पर कोरोना टेस्टिंग टीम तैनात करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था की शिकायत को लेकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से कोरोना नियंत्रण एवम उपचार की व्यवस्था में आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए। राज्य के सभी नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान सभी वार्ड एवं कॉलोनियों में सब्जी के साथ साथ फल की डोर टू डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।




