CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उद्योग पेवलियन का शुभारंभ भी किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने की।

वाणिज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ से स्टील, कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग से तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की निर्यातोन्मुखी उद्यौगिक इकाईयों के उद्यमी और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। इस उत्सव में छत्तीसगढ़ और देश में पिछले 75 वर्ष में विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में हुई प्रगति और इसे सतत रूप से आगे बढ़ने के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस आयोजन में सफल उद्यमियों की केस स्टडी की जानकारी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए बायर सेलर मीट का भी आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के होटल बेबीलान केपिटल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में 21 एवं 22 सितंबर को दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, भारत सरकार वाणिज्य मंत्रालय के ओएसडी  विकास चौबे, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव श्री आशीष भट्ट, शेफिक्सल वाईस चेयरमैन डॉ लाल हिंगोरानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply