मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर
रायपुर | देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज के आंकलन को लेकर किए गए एक सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे नंबर पर हैं, पहले नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं।
एक निजी कंपनी के सर्वे की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरल-सहज स्वभाव और कामकाज से जनता की पसंद में सबसे आगे हैं। देशभर में मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता, कामकाज और स्वभाव को लेकर जनता से ली गई राय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे नंबर पर हैं। छत्तीसगढ़ की करीब 81 प्रतिशत जनता मुख्यमंत्री श्री बघेल के कामकाज से संतुष्ट हैं तो वहीं 82.96 प्रतिशत के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले नंबर पर हैं। आंकड़ों को देखें तो सीएम श्री बघेल केवल 1 प्रतिशत से पीछे हैं, इस लिहाज से यह कहना भी गलत नहीं है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता की पहली पसंद हैं। कोरोना संक्रमण के बाद भी छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज को जनता ने काफी पसंद किया है। राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि महाराष्ट, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को पीछे छोड़कर छत्तीसगढ़ आगे रहा है।




