CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना, जाते जाते मीडिया से कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना, जाते जाते मीडिया से कही ये बड़ी बात
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर और सलाहकार प्रदीप शर्मा मौजूद है। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि कल कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का मेरे पास मैसेज आया था। आज राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। उनके निर्देश पर मैं वापस दिल्ली जा रहा हूं। इसके अलावा मेरे पास और कोई जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं किसी के व्यक्तिगत बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंग। मुझे हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।
विधायकों के दिल्ली जाने पर भूपेश बघेल बोले कि यह सब बात मुझे मीडिया के माध्यम से पता चली है। मुझे ऑफिसियल कोई जानकारी नहीं है।मुझे दिल्ली बुलाया गया और मैं दिल्ली जा रहा हूं।
विधायकों के दिल्ली कूच पर कहा कि विधायक अपने नेता से मिलने क्यों नहीं जा सकते। मुझे बुलाया गया है इसलिए मैं जा रहा हूं। कोई बिना बुलाए भी अपने नेता से मिलने जा सकता है। कोरोना संक्रमण के कारण वैसे भी किसी का जाना नहीं हो पाया। लेकिन अभी वहां गए है तो सभी अपने नेता से मिलेंगे।
प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सत्ता में नहीं थे तब, और सत्ता में आने के बाद भी हम जनता के साथ हैं। जनता, किसान, अनुसूचित जाति- जनजाति, व्यापारी और सारे लोग यह महसूस करते हैं कि यह सरकार हमारी सरकार है।



Share

Leave a Reply