BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के लिए की अनेक घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के लिए की अनेक घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए जिले के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने सीतापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने, मैनपाट में बायोडायवर्सिटी पार्क, दरिमा एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार स्तर से पहल करने, बनारस रोड़ के सुदृढ़ीकरण के लिए पहल करने तथा विकासखण्ड मुख्यालयों से संभाग मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की। 


    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 633 करोड़ 88 लाख रूपए की  लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होेंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अनुदान सहायता राशि के चेक और सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply