मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 8 को, इस विषय पर होगी चर्चा
धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 20 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 8 अगस्त को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।




