मुख्यमंत्री भूपेश ने सी.जी. कोविड-19 ई-पास ऐप का किया शुभारंभ, जानिए आखिर क्या खास बात है इस एप्प में
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक खबर सामने आ रही है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के माना केम्प स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में जिला प्रशासन द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के सहयोग से बनाए गए सी.जी. कोविड-19 “ई-पास“ ऐप का शुभारंभ किया। इसके जरिए 22 प्रकार की आवश्यक सेवा के परिवहन में लगे सेवा प्रदाताओं को ऑनलाइन आवागमन की स्वीकृति आसानी से मिल सकेगी। इस ऑनलाइन सिस्टम से छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और जिलों में आने-जाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति घर बैठे प्राप्त होगी।
पढ़िए ये भी-
आपको बता दे की (कोविड-19) ई-पास की अनुमति की पूरी प्रक्रिया अत्यधिक सरल हैै। आप play store जाकर इस लिंक को कॉपी करके सर्च के ऑप्शन पर पेस्ट करके (कोविड-19) ई-पास एप्प डाउनलोड करके इसे इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाईल नं. व ओटीपी दर्ज कर अपना आवेदन पत्र पूर्ण करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड व वाहन का नंबर भी दर्ज करना जरुरी होगा। इस ई-फार्म में आवेदक को फोटो व पहचान पत्र व सेवा प्रदाता प्रमाण भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। भरे हुए फार्म को पुलिस विभाग गुण-दोष के आधार पर स्वीकृत या अस्वीकृत करेगा। सड़क पर मौजूद पुलिस कर्मचारी इस एप्प के माध्यम से स्वीकृत आवेदनों का सत्यापन भी अपने मोबाईल के जरिए तुरंत जांच सकेंगे। यह ई-पास सब्जी, दूध, फल, दवा, अनाज की दुकानों, पेट्रोल पंप व बैंक कर्मियों के लिए अति उपयोगी हैं, जिन्हें आवश्यक सेवा प्रदाता के रुप में आवागमन की स्वीकृति आवश्यक होती हैं। एक शहर के भीतर अथवा एक से दूसरे में जाने के लिए यह पास वैधानिक अनुमति के रुप में होगी एवं यात्रा करने वाले स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कोई असुविधा नहीं होगी।




