BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित
Share

जशपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

    इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री विनोद कुमार गुप्ता ने संस्थान के प्रारंभ वर्ष 2011 से वर्तमान तक की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज एवं जिला कलेक्टर की विशेष पहल पर इसी शैक्षणिक सत्र से संस्थान का दूसरा केंद्र कुनकुरी में प्रारम्भ किया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जिला मुख्यालय जशपुर नगर में जिला प्रशासन की देखरेख में संकल्प शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। जिसमे 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाती है। संस्थान का वित्त पोषण डीएमएफ मद की राशि से होता है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप 
    इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, जशपुर विधायक श्री विनय भगत भी उपस्थित थे।




Share

Leave a Reply