CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री ने दी दरिमा-अम्बिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने दी दरिमा-अम्बिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट की बड़ी सौगात
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सफर शुरू करने का सपना साकार होने जा रहा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा संभाग के दरिमा-अम्बिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट उन्नयन के लिए 43 करोड़ 55 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय मंजूर प्रदान की है। हवाई सेवा शुरू करने का यह सपना साकार हो रहा है क्षेत्रीय विधायक और मंत्री अमरजीत सिंह भगत के अथक प्रयासों से, जिन्होंने क्षेत्रीय जन मानस की मांग और आवश्यकता को देखते हुए दरिमा-अम्बिकापुर को माँ महामाया के नाम से एयरपोर्ट बनाने के लिए अहम भूमिका निभाया और मुख्यमंत्री के सहयोग से एयरपोर्ट निर्माण के लिए साढ़े 43 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति मिली।


इस राशि की स्वीकृति से माँ महामाया एयरपोर्ट के निर्माण का सम्पूर्ण कार्य तय समय-सीमा में पूरा होकर सरगुजा संभाग की बहुप्रतीक्षित माँग एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। इससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अम्बिकापुर-सरगुजा को नई पहचान मिलेगी।


गौरतलब है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उन्नयन के लिए हमेशा से प्रयत्नशील रहे हैं। वे लगातार एयरपोर्ट पहुंचकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते थे।


दरिमा-अम्बिकापुर एयरपोर्ट निर्माण के लिए आज जो इतनी बड़ी राशि की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, वह मंत्री अमरजीत भगत की कार्य कुशलता तथा प्रतिबद्धता का ही प्रतिफल है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से सरगुजा संभाग की जनता को हवाई सफर की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत के प्रति आभार जताया है।

 



Share

Leave a Reply