मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वीणा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल के संचालक श्री संदीप दवे से दूरभाष पर चर्चा कर श्रीमती वीणा सिंह के स्वास्थ्य और उनके उपचार की जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2020
वे दीर्घायु हों।




