CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गोवा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता

गोवा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित होेने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज ने आमंत्रण दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.सावंत को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री डॉ. सावंत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
संसदीय सचिव श्री मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.सावंत से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और उसके उद्देश्य के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया में पहुँचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.सावंत से गोवा के सांस्कृतिक दलों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।



Share

Leave a Reply