मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत कांकेर निवासी गणेश राम कुंजाम भी शामिल हैं। बघेल ने शहीद जवान गणेश राम कुंजाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सबको अपने बहादुर जवानों पर गर्व है, देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है।
भारत-चीन सीमा विवाद में भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी गणेश कुंजाम जी की भी शहादत हुई है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 17, 2020
मैं इस शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
ॐ शांति: ????????




