CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री ने की उत्तराखंड में फंसे यात्रियों से बात, जाना उनका हाल

मुख्यमंत्री ने की उत्तराखंड में फंसे यात्रियों से बात, जाना उनका हाल
Share

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय से उत्तराखंड में भिलाई के फंसे यात्रियों से फ़ोन के जरिए बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य शासन द्वारा आप सबके सकुशल वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और दुर्ग कलेक्टर नैनीताल प्रशासन के अधिकारियों से सतत् संपर्क बनाए हुए हैं और आप सबकी कुशलता को लेकर उनसे लगातार चर्चा कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भू-स्खलन से कैंचीधाम में आप सबके फंसे होने की सूचना मिलते ही मैंने मुख्य सचिव और जिला प्रशासन दुर्ग को आप सबकी सुरक्षा और सकुशल वापसी के लिए हर सम्भव पहल करने के लिए निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान यात्रियों ने बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हम सभी के ठहरने एवं भोजन आदि का प्रबंध प्रशासन ने किया है। यात्रियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सकुशल वापसी के लिए तत्परता से किए गए प्रयास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि आपकी पहल से यहां हम सबका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर फ़ोन के जरिए उत्तराखंड में फंसे छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी सीमा सिंह, रूही मिश्रा, अनिता मिश्रा, लता, सुनिधि, श्रीशा, धृति तथा प्रशंसा आदि एक-एक कर बातचीत की और उनकी जल्द सकुशल वापसी की बात कही। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और आवागमन बाधित हो गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई से गए कई यात्री उत्तराखण्ड के कैंची धाम में भूस्खलन के कारण फंस गए थे। सभी यात्रियों को सकुशल वहां से निकालने के बाद सुरक्षित स्थान पर ठहरा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी यात्रियों को 21 अक्टूबर गुरूवार को वापस लाया जाएगा।



Share

Leave a Reply