CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तखतपुर को दी विकास की सौगात, की कई बड़ी घोषणाएं…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तखतपुर को दी विकास की सौगात, की कई बड़ी घोषणाएं…..
Share

 बिलासपुर – तखतपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों की एक नई सौगात दी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करते हुए अब इसे 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल किया जाएगा।

क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए चौपाटी निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

नगरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका को एक फायर ब्रिगेड प्रदान करने की घोषणा की गई।

करन कांपा हाई स्कूल का स्तर बढ़ाकर इसे हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया गया है।

मोछ गांव में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को सम्मान देते हुए बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

बेलतरा तहसील के ग्राम नगोई में तहसील का लिंक कोर्ट लगाने की भी घोषणा की गई है।

इन घोषणाओं से तखतपुर क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



Share

Leave a Reply