मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर 75 किलो बुंदी के लड्डूओं से तौला गया, मिठाई आम लोगों में वितरित
रायपुर। राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर द्वारा मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त आयोजन रखकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को उनके जन्मदिन पर 75 किलोग्राम बुंदी के लड्डूओं से तौलकर आमजनों के मध्य मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस की खुषियां लड्डूओं की मिठास सहित बांटी गई ।
महापौर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर पष्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, छ.ग. राज्य योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, जलविभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग सहित नगर के जनप्रतिनिधि पार्षदों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को बडी संख्या में आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नगर पालिक निगम एवं समस्त राजधानीवासियों की ओर से अपने मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल के दौरान अनेक शानदार सौगातें नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. शासन के मार्गदर्षन में निरंतरता से देने पर हार्दिक धन्यवाद दिया एवं विष्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के नेतृत्व एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री डॉ. षिवकुमार डहरिया के मार्गदर्षन में राजधानी शहर रायपुर शीघ्र देष एवं प्रदेश की सबसे सुन्दर विकसित राजधानी स्मार्ट सिटी के रूप में प्रतिष्ठित होगा।




