नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जी की जयंती की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जी की जयंती  की दी शुभकामनाएं
Share

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम जनता को अक्षय तृतीया (अक्ति) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। इस दिन विवाह होना भी शुभ-माना गया है, इसलिए भारत में बहुत बड़ी संख्या में इस दिन विवाह होते हैं। इनमें कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक कुरीति है, हमें इससे मुक्त होना है। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की आपदा से जूझ रहा हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए सोशल के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग भी बहुत मायने रखती है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर आवश्यक होने पर ही बहुत कम पारिवारिक लोगों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराएं। किसी भी तरह का सामाजिक आयोजन न करें, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हों।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।

 



Share

Leave a Reply