CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मिक्चर मशीन में गिरकर बालक की मौत, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

 मिक्चर मशीन में गिरकर बालक की मौत, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैम्प थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमरी में संचालित मां शीतला ब्रिक्स फैक्ट्री में एक मजूदर के 5 वर्षीय बालक की मिक्चर मशीन में गिरने से मौत हो गई। इस मामले में फैक्ट्री के संचालक द्वारा लापरवाही कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं देने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मां शीतला ब्रिक्स में नरोत्तम निषाद मजदूरी का काम करता है। 14 जुलाई को फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान नरोत्तम निषाद का 5 वर्षीय पुत्र अजय चलती हुई मिक्चर मशीन में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जांच में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक द्वारा मजदूरों एवं मिक्चर मशीन के पास पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराया जाना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक भोजराज साहू के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।


Share

Leave a Reply