छॉलीवुड की "फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती" रिलीज के पहले ही रही चर्चा में...
दुर्ग : ए.एस.के. इंटरटेनमेंट के बेनर तले और छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती आगमी 4 मार्च को दुर्ग,भिलाई,रायपुर,बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के 25 टॉकीजों में एक साथ रिलीज होने वाली है लेकिन यह फिल्म रिलीज के पहले ही इन दिनो जर्बदस्त चर्चा में है। इस फिल्म के गाने एवं ट्रेलर धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म का गाना चिकारा चिकारा लोगों के जुबान पर इतना चढ गया है कि हर जगह लोग चिकारा चिकारा ही गुनगुनाते दिख रहे है, इसके कारण आज इस फिल्म की चर्चा पूरे छत्तीसगढ में हो रही है। फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती अपनी तरह की छॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें हारर के साथ ही जबर्दस्त कामेडी का तड़का है। छॉलीवुड में आई अब तक की सभी फिल्मों से ये अलग फिल्म है। ज्ञातव्य हो कि इस फिल्म के प्रोडयूसर पवन तातेड़ है तों फिल्म के हिरो छत्तीसगढ के प्रसिद्ध एक्शन स्टार दिलेश साहू और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री हंस जन पगली फंस जाबे फेम अनिकृति चौहान है।
इस फिल्म के बारे इसके निर्माता पवन तातेड़ ने बताया कि मैं फिल्म बनाना चाह रहा था। इसके लिए पांच छै: स्टोरी मैं पढा जिसमें मुझे ये अलग हटकर कहानी लगी इसके अलावा इसमें हारर और लोगों के मनोरंजन के लिए जबर्दस्त कॉमेडी दिखाई दिया तो मैं इस फिल्म को बनाने तैयार हो गया। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस फिल्म में दिलेश साहू और अनिकृति चौहान दोनो की खूब कमेस्ट्री जमी है। फिल्म में दिलेश साहू, अनिकृति चौहान के अलावा छॉलीवुड और भोजपूरी फिल्मों में जर्बदस्त अभिनेता रजनीश झांजी, अनिल शर्मा, नकुल महलवार, उर्वशी साहू संतोष निषाद बोचकू,अंशुल अवस्थी, निशांत उपाध्याय, राशि पांडे, अंजली चौहान, टिंकू जिया,राजू नागरची एवं अमित सिंह जैसे लोगों ने अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा दिखाया है।
डायेरक्टर अभिषेक सिंह ने आगे बताया कि इस फिल्म के संगीतकार छॉलीवुड के प्रमुख संगीतकार सुनिल सोनी है जो हंस जन पगली फंस जाबे में संगीत देकर तहलका मचा दिया था तो इसके कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय एवं चंदनदीप है तो फिल्म के सभी सीन को अपने कैमरे में कैद किया है भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध कैमरामैन सिद्धार्थ सिंह ने। वहीं इसका एडिटिंग मनीष मानिकपुरी ने तो वीएफएक्स प्रवीर दास ने किया है। इसके सहायक निर्देशक लव के चक्कलस फेम कौशल उपाध्याय एवं अनुपमा मनहर है।
दबंग दरोगा से चर्चा में आये थे अभिषेक सिंह,आज लगी है फिल्मों की लाईन: फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती के डायरेक्टर भिलाई निवासी अभिषेक सिंह अपनी पहली ही फिल्म दबंग दरोगा से छॉलीवुड में चर्चा में आये थे। भिलाई के इस युवा निर्देशक ने पहले मुंबई जाकर कई हिन्दी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य करते हुए फिल्म निर्देशन के बारीकियों को समझे और उसके बाद वे भिलाई आकर दबंग दरोगा नाम की फिल्म बनाये जिसमें यहां के सुपर स्टार अनुज शर्मा और जीत शर्मा हिरो थे।
इसी फिल्म से जीत शर्मा को छॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली और वे आज यहां हिरो के रूप में स्थापित हैे। अभिषेक सिंह के कार्यकुशलता को देखकर भोजपूरी में भी इनको ऑफर मिलते गया और वहां के प्रसिद्ध अभिनेता चिंटू पाण्डेय को लेकर पिया मिलन चौराहा जैसे फिल्म का निर्देशन कर भोजपूरी फिल्मों में भी अपना अलग स्थान बना लिये हैं। अभिषेक सिंह के पास आज छत्तीसगढी फिल्मों के अलावा कई भोजपूरी फिल्में है, जिसमें वहां के बड़े बडे प्रसिद्ध एक्टर प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे है।




