राजधानी में सूने मकान पर चोरो ने किया हाथ साफ, ताला तोड़कर 2 लाख 70 हजार उड़ा ले गए, मामला दर्ज
रायपुर | लाक डाउन के चलते शहर की सड़कें एवं मोहल्ले सुनसान है जिसका फायदा उठाने में चोर भी कोई कमी नहीं कर रहे हैं। आजाद चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोहन कुमार ताम्रकार आयु 42 वर्ष पिता लखनलाल ताम्रकार के मुकुट नगर पानी टंकी के पास एन्यु कंस्ट्रक्शन कार्यालय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नगदी 1 लाख 50 हजार कवर्ड का दरवाजा खोलकर सोने के पांच सिक्के, दो चांदी का सिक्का कुल दो लाख 70 हजार की चोरी की। उक्त मामले में थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला दर्ज किया है।




