BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
Share

धमतरी | थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पीडि़ता लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भानपुरी निवासी  ईशांत किरण साहू उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का प्रलोभन देकर विगत 04 माह से लगातार शारीरिक संबंध बनाया लेकिन जब पीडि़ता द्वारा उसके घर जाकर शादी करने की बात कहने पर ईशांत किरण साहू ने टाल-मटोल करते हुए शादी करने से मना कर अश्लील गाली गलौज कर उसे भगा दिया कि प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 376, 294 भादवि के तहत ईशांत किरण साहू के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु को मिलने पर नामजद आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री भावेश गौतम को निर्देशित किया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी इशांत किरण साहू की लगातार उसके सकुनत एवं हर संभावित स्थानों में पता तलाश की जा रही थी, किंतु आरोपी ईशांत किरण साहू अपराध कायमी के बाद से फरार होकर लुक छिप रहा था । 
इसी दरमियान आरोपी के अपने घर में आने की सूचना मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी श्री भावेश गौतम ने सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम व अन्य स्टाफ के साथ थाना अर्जुनी अंतर्गत आरोपी के सकुनत ग्राम भानपुरी में दबिश दिए, जहां पर आरोपी इशांत किरण उर्फ इशु साहू पिता हेमंत किरण साहू उम्र 22 वर्ष अपने निवास पर छिपा मिला, जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया । आरोपी  इशांत किरण साहू के द्वारा गीता को शादी करने का प्रलोभन देकर  शारीरिक संबंध बनाने का अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल  दाखिल किया गया है।
इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से लगातार फरार रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।
 


Share

Leave a Reply