BIG BREAKING : भाजपा के बड़े नेता कि मौजूदगी में एनएसयूआई और भाजपा युवामोर्चा के बीच हुई झडप
रायगढ़, एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमें छात्र संगठन एनएसयूआई और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। यह घटना पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओपी चौधरी के सामने डिग्री कॉलेज में हुई है। ओपी चौधरी शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ डिग्री कॉलेज पहुंचे थे, जहां वहां उपस्थित एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बिना किसी परमिशन के वहां घूसने से मना किया। ऐसे में दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता सूरज शर्मा की वहां पिटाई हुई है। मामला थाने पहुंच गया है। दोनों पक्ष चक्रधर नगर थाने में हैं और एक दूसरे के खिलाफ काऊंटर रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। पूरा मामला क्या है यह थोड़ी देर बाद पता चलेगा।




