BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महादेव घाट में स्वच्छता कार्यक्रम एवं शपथ

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महादेव घाट में स्वच्छता कार्यक्रम एवं शपथ
Share

रायपुर :- “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज महादेव घाट परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया।  राष्ट्रीय सेवा योजना से दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, माय भारत, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एवं नगर पालिक निगम रायपुर के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महादेव घाट परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता शपथ ली और समाज में स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर अर्पित तिवारी  ने स्वच्छता को केवल एक सरकारी अभियान न मानकर, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर बल दिया।
योगेश कडू, असिस्टेंट नोडल ऑफिसर स्वच्छ भारत मिशन ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को स्वच्छता आंदोलन की सफलता की कुंजी बताया।
सुनीता चांसोरिया दुर्गा महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंधों को स्पष्ट किया।
वहीं डॉ. रात्रि लहरी,गुरुकुल महिला महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत देने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है।
कार्यक्रम में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया से अमित धारवाड़कर डिप्टी जनरल एवं लावण्या जी व स्टाफ उपस्थित रहे 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से घाट परिसर की साफ-सफाई की और उपस्थित जनों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करने वाले नारों के माध्यम से जागरूक किया।
अंत में स्वच्छता की शपथ सुनीता चंसोरिया ने दिलाई 
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक किया गया और अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता ही सेवा है और यही सच्चा राष्ट्र धर्म है।


Share

Leave a Reply