CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चालाकी से खींच ली युवती की अंतरंग फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

चालाकी से खींच ली युवती की अंतरंग फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल
Share

रायगढ़। पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, कि 30 वर्षीय कृष्णा साहू ने चोरी छिपे मोबाईल पर अंतरंग तस्वीरें खींच कर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को बाध्य किया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मोबाईल जप्त किया गया है, साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा जोड़ी जाएगी। पीड़ित युवती ने बताया कि कृष्णा साहू पारिवार के लोगों की मदद करता था, अपना हितैशी मानकर उससे मदद लिया करती थी। उसका घर आना जाना था और एक दिन नहाते समय अपने माबाईल पर फोटो खींच कर उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई बार बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी विवाहित है, पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी बनाया है। अपने दोस्तों को युवती को लेकर उल्टी-सीधी बातें करता और अपने एक दोस्त को युवती का फोटो व्हाटसअप भी किया, जिसे उसके दोस्त ने युवती को दिखाया। तब युवती अपनी मां को घटना बताई और पुलिस चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 642/2021 धारा 376 IPC दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 



Share

Leave a Reply