CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : सीएम बघेल ने किया बड़ा ऐलान, कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रितों को मिलेगी इतने लाख रूपए की सहायता

BIG BREAKING : सीएम बघेल ने किया बड़ा ऐलान, कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रितों को मिलेगी इतने लाख रूपए की सहायता
Share

रायपुर | कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी । यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत् दी जायेगी। इसके अतिरिक्त जो मीडिया कर्मी कोविड से पीड़ित होने पर अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज कराये हैं, उनके इलाज में आये खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा। कोविड पीडित संचार प्रतिनिधियों के परिवारो की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है।
    कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र मे आवेदनपत्र अभिलेखों सहित सम्बन्धित जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मीडिया कर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है। ज्ञातव्य हो कि अन्य राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत् आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रूपए किये जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जनसम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।



Share

Leave a Reply