CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले सीएम बघेल… छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी, राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले सीएम बघेल… छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी, राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकार
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चार साल से हमारी सरकार राहुल गांधी के विजन, सपने और बताए रास्ते पर चल रही है। किसान, मजदूर, आदिवासी, नौजवान सबके हाथों को काम दिया। यही कारण है कि पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में है।

सीएम ने कहा कि ऐसे समय में महाधिवेशन हो रहा है, जब पड़ोसी देशों से हमारे संबंध ठीक नहीं है। सरकार नेहरू-इंदिरा के रास्ते से भटक गई है। जब देश महंगाई से जूझ रहा है, बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसानों को दाम नहीं, मजदूर-नौजवानों को काम नहीं, ऐसे समय में आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। कांग्रेस के अधिवेशन पर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले प्रदेश अध्यक्ष था, तब राहुल ने कहा था कि सरकार ऐसी बने कि हर वर्ग को लगना चाहिए कि सरकार मेरी है। और आज हमारे तमाम मंत्रिमंडल के साथी, विधायक और पदाधिकारी की मेहनत से यह कहने में हमें गर्व महसूस होता है कि राहुल ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा करने में हम सफल हुए।



Share

Leave a Reply