CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीएम बघेल आज बैकुण्ठपुर में प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

सीएम बघेल आज बैकुण्ठपुर में प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरिया कुमार के नाम से विख्यात प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.30 बजे बैकुण्ठपुर के रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम के हेलीपैड पर पहुंचेंगे और यहां से घड़ी चौक पहुंचकर चौक में स्थापित डॉ. सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर हेतु 7.63 करोड रूपए़, नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा हेतु 2.86 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों सहित 50 लाख रूपए की लागत के बैकुंठपुर सर्व आदिवासी समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी करेंगे।

ये होंगे शामिल

मुख्यमंत्री  बघेल इसके बाद स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री  टी. एस. सिंहदेव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।



Share

Leave a Reply