सीएम बघेल ने केंद्र के राहत पैकेज को लेकर कसा तंज ,जाने क्या कहा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को बयान देते हुए कहा है कि पिछले 3 दिन से निर्मला और अनुराग का धारावाहिक चल रहा है, रोज़ एक-एक वर्ग के बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में दोनों समझा रहे हैं, परन्तु पल्ले किसी के नहीं पड़ रहा है। जब ये धारावाहिक पूरा समाप्त हो जाएगा, तभी कोई प्रतिक्रिया देना ठीक होगा। वैसे भी पिक्चर अभी बाकी है
ECONOMIC PACKAGE : अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त pic.twitter.com/DGWr3ATSAt
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 15, 2020
बता दें की बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वहीं, इस पैकेज का पूरा विवतरण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद से पिछले तीन दिनों ने दोनों केंद्रीय मंत्री मीडिया के माध्यम से 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का पूरा विवरण जनता के सामने प्रस्तूत कर रहे हैं




