CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीएम बघेल के विमान को यूपी में लैंडिंग की अनुमति नहीं, यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट प्रबंधन को लिखा पत्र

सीएम बघेल के विमान को यूपी में लैंडिंग की अनुमति नहीं, यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट प्रबंधन को लिखा पत्र
Share

रायपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनऊ के प्रवास से पहले ही यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखा है और कहा है कि लखनऊ के लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है, इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे) पर आगमन की अनुमति प्रदान न करें। इस पत्र में पंजाब के उप मुख्यमंत्री को भी अनुमति नहीं प्रदान करने की बात कही गई है।

इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार?



Share

Leave a Reply