CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल आम जनता को कर रहे है संबोधित

CM BHENT MULAQAT : सीएम भूपेश बघेल आम जनता को कर रहे है संबोधित
Share

 कवर्धा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में आम जनता को कर रहे हैं संबोधित। इस मौके पर उन्होंने कहा – मैं देखने आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। ग्राम झलमला और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में उपस्थित है।

किसान घनश्याम साहू , लोहारीडीह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया – मेरा 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हुआ है। इस पैसे से ट्रैक्टर खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है। किसानों को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित लोगों से पूछा – कितने लोगों का राशनकार्ड बना है।  इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

वहा उपस्थित प्रकाश अग्रवाल, ग्राम-चिल्फी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि अभी तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है। मेरे घर में 10 गाय हैं। जिनसे प्राप्त गोबर बेचकर अच्छी आय हो रही है. इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है।

इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है। जिससे मेरे बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है।



Share

Leave a Reply