BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने का किया ऐलान, साथ ही कही ये बड़ी बात
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तो रहे शिक्षा समागम में बड़ी घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने 12वीं तक निशुल्क शिक्षा का ऐलान किया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा 2030 का जो विजन है, उसमें चार काम मुख्य रूप से करेंगे। एक बालवाड़ी, जिसमें तीन से छह वर्ष के बच्चे के लिए प्री स्कूल संचालन प्रारंभ किया जाएगा। दूसरा शिक्षा के अधिकार आठवी तक के है, जिसे अब बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिलेबस भी स्कूल में प्रारंभ करेंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर भी हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा, पाठ्य पुस्तक निगम छापेगा प्रतियोगी परीक्षा की मैगजीन स्कूली छात्रों को वितरित किया जाएगा।




