सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कृषि कानून को ले कर कही यह बड़ी बात
रायपुर | राजधानी रायपुर में स्थित राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर केंद्र के किसान कानून पर जमकर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक केंद्र ने बिना किसी से चर्चा कर कृषि कानून बनाया है। इसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सीएम बघेल की माने तो केंद्र सरकार की तीनों कानून किसानों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि केंद्र सरकार सभी फसलों पर एमएसपी लागू करें।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो
सीएम ने यह भी कहा कि तीन काले क़ानून जिसे बीजेपी किसानों के हितैषी क़ानून बताती है, यह पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। मंडी एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए ये तीन क़ानून हैं, यह 62 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खिलाफ हैं |
भारतीय जनता पार्टी को हठधर्मिता से काम नहीं लेना चाहिए, बल्कि किसानों की आवाज़ को सुनते हुए जो उन्होंने ग़लती की है, देश के किसानों से माफी माँगते हुए इन #काले_क़ानूनों को वापस लेना चाहिए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 8, 2020
(आज प्रेस वार्ता के दौरान मेरा संबोधन)#BharatBandh pic.twitter.com/xwiNVOy7FX




